धूम धाम से मनाया भाजपा नेत्री कामिनी शाह ने अपना जन्मदिन... स्नेह भोज के बहाने हुआ मिलन समारोह हजारों भाजपा काग्रेस के कार्यकर्ता रहे मौजूद
हर्रई अमरवाड़ा उग्र प्रभा समाचार - सरस्वती हाई स्कूल हर्रई में ज़िला महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेत्री श्रीमती कामिनी शाह का जन्मदिन बड़ी धूम धाम से हर्रई नगर में मनाया गया। श्रीमती कामिनी शाह ने सर्व प्रथम राम मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की फिर शिशु मंदिर विद्यालय में बच्चो के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और ट्राइबल बॉयस हॉस्टल में बच्चो को चॉकलेट वितरित की। विधानसभा क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के संग शाम को स्नेह भोज का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और गणमान्य नागरिकों सहित पत्रकार गण भी मौजूद रहे।
हालांकि जन्मदिन को इतने भव्य रूप से मनाने को लेकर क्षेत्र भर में कई प्रकार के कयास लगाए जाने लगे हैं। कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि अमरवाड़ा भाजपा में चल रही भितरघात को देखते हुए भाजपा हाईकमान कामिनी शाह पर भी अपना दांव अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से खेल सकती है। बरहाल जो भी हो...अपने जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को बुलाना चुनावी रणनीतियों को तैयार करने जैसा ही प्रतीत होता है। जिसमें काफी हद तक श्रीमती शाह कल के जन्म उत्सव कार्यक्रम में बधाईकर्तायो की भीड़ से सफल होती देख रही है अब देखते हैं आने वाले जनवरी से 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में क्या समीकरण बनते हैं।।।