जागते रहो महिला महा शक्ति संगठन का हुआ नवीन कार्यकारिणी गठन
छिंदवाड़ा उग्र प्रभा समाचार - जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप सक्रिय समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने बताया जिला छिंदवाड़ा में सर्वधर्म समभाव के अंतर्गत महिलाओं के उत्पीड़न प्रताड़ना उत्थान एवं कल्याण हेतु कार्यो के लिए विगत 4 वर्ष पूर्व उनके द्वारा जागते रहो महिला महा शक्ति संगठन का गठन किया गया था। इन 4 वर्षों में संगठन की महिलाओं द्वारा छिंदवाड़ा के बहुत से स्कूलों में जाकर छठवीं एवं सातवीं में पढ़ रही छात्राओं को गुड टच बेड टच की जानकारी एवं उनके शरीर में हो रहे बदलाव एवं महामारी की जानकारी एवं सुरक्षित बचाव हेतु सुझाव नि:शुल्क प्रदान किये गए है। इसके साथ ही वर्ष 2020 और एवं 2021 के कोरोना महामारी के समय संगठन के द्वारा निराश्रितों, पुलिसकर्मियों एवं स्वास्थ्य सेवा में लगे कर्मियों को भोजन की व्यवस्था एवं मरीजों को दवाइयां एवं रक्तदान नि:शुल्क प्रदान कीया गया।संगठन के आज सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत आज दिनांक 20 अगस्त 2022 को जिला एवं तहसील नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संपूर्ण जिले से आई हुई समस्त पदाधिकारी गण एवं सदस्यगण और आई हुई महिलाओं ने सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष श्रीमती नीरजा ओम प्रकाश बाजपाई, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती नीलीमा तरूण शर्मा महामंत्री श्रीमती अनिता नंदकिशोर तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी दुर्गेश डेहरिया, जिला उपाध्यक्ष,श्रीमती मनीषा विशेष पाल,श्रीमती ललिता मनी सरवैया,श्रीमती रेणु महेश चांडक,श्रीमती किरन चन्चलेश विश्वकर्मा, श्रीमती कहकशा असलम श्रीमती मनीषा प्रवीण तिवारी प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती अलका नीरज शुक्ला जिला संजोईका, एवं छिंदवाड़ा नगर कार्यकारिणी में श्रीमती संतोषी अनिल गजभिए, नगर कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रदीप जंघेला, नगर सचिव श्रीमती नीता रविन्द्र साहनी, नगर उपाध्यक्ष डॉ शवाना यास्मीन खान नगर सचिव श्रीमती अनीता राजेंद्र मिश्रा को चयनित किया।*

