भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संदीपसिंह चौहान ने मंडी का किया निरीक्षण,सचिव से की बात,जल्द हो किसानों की समस्या का निराकरण
छिंदवाड़ा उग्र प्रभा समाचार - :भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संदीपसिंह चौहान ने आज कुसमैली मंडी का निरीक्षण किया और किसानों से उनकी समस्या सुनी। किसानों ने बताया कि शेड में व्यापारियों का अनाज रख रहता है और उनका अनाज बाहर पड़ा रहता है। चौहान ने मंडी सचिव से किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा किया।मंडी सचिव ने जल्द समस्या के निराकरण की बात कही। पिछले तीन दिनों से समस्याओं को लेकर किसानों के फोन आ रहे थे।किसानों ने बताया कि शेड मे व्यापारियों का अनाज क़ई दिनों तक रखा रहता है और किसानों का अनाज बाहर पड़ा रहता है।और भी अन्य समस्याएं गिनाई।किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए आज मंडी पहुँचा। मंडी सचिव को किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिये कहा!
उग्रप्रभा न्यूज से प्रधान संपादक नीलेश डेहरिया के साथ जिला संवाददाता एडवोकेट देवेंद्र वर्मा छिंदवाड़ा।


