Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Gadgets

एस. आर. डेहरिया बने मेहरा समाज महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

 उग्रप्रभा समाचार जबलपुर

श्री एस.आर. डेहरिया बने मेहरा समाज महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 


जबलपुर - मेहरा समाज महासंघ की  राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा सर्व सम्मति से लिये गये निर्णय अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। राष्ट्रीय मेहरा समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर के मेहरा की अनुशंसा पर उनके समाजिक संगठन को विस्तार करते हुए संगठन की मजबूती प्रदान करने के लिए अपने सहयोग के लिए चार कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव एक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की द्रितीय सूची महासचिव श्री सुभाष डेहरिया द्रारा जारी कर दी गई है। 


(1 ) श्री एस.आर. डेहरिया जो छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी ग्रामीण अंचल झिरना हर्रई के मूल निवासी है वर्तमान में हीरा खनन परियोजना पन्ना मध्यप्रदेश में उप महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ है श्री डेहरिया हमेशा मेहरा समाज के प्रतिभाशाली विधार्थियों एंव समाजिक उत्थान के लिए सहयोग करते रहे हैं उनके समाजिक कार्यशैली को देखते हुए मेहरा समाज महासंघ ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौपा है। 

(2)श्री बसंत सोने भोपाल मेहरा समाज महासंघ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।

(3)श्री अमृतलाल मेहरा ग्वारीघाट जबलपुर निवासी को मेहरा समाज महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया है।

(4)श्री नरेन्द्र कुमार पठारिया होशंगाबाद जिला निवासी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

(5) श्री जगदीश प्रसाद झारिया जबलपुर निवासी को महासंघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित की गई।। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom