काव्य गोष्ठी में उड़े विविध रंग🙏🏻
छिंदवाड़ा-मध्यप्रदेश आंचलिक साहित्यकार परिषद द्वारा स्थानीय पेंशनर समाज में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। श्री रणजीत सिंह परिहार की अध्यक्षता, श्री रत्नाकर रतन, के मुख्य आतिथ्य एवं श्री अशोक जैन व के.के.एफ.प्रमुख श्री नितिन जैन के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित इस कवि गोष्ठी का संचालन रमाकांत पाण्डेय ने एवं आभार प्रदर्शन सचिव रामलाल रश्मि ने किया। संस्थाध्यक्ष श्री अवधेश तिवारी जी ने संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। काव्य गोष्ठी में साहित्य के विभिन्न रूप देखने को मिले।शहर के वरिष्ठ एवं नवोदित रचनाकारों ने विविध रंग के दीप सजाए। नन्द कुमार दीक्षित, राजेंद्र यादव, आचार्य शिवेन्द्र कातिल, अंकुर वाल्मीक, नेमीचंद व्योम, दिनेश भट्ट, लक्ष्मण प्रसाद डेहरिया खामोश प्रीति जैन शक्रवार, मोहिता मुकेश कमलेंदु', संगीता श्रीवास्तव,प्रत्युष जैन, रत्नाकर रतन, रणजीत सिंह परिहार, अवधेश तिवारी, अशोक जैन, रमाकांत पाण्डेय, रमाकांत सिंह मौर्य, बलराम संध्या, शशांक दुबे, नितिन जैन, विश्वेश चंदेल, रामलाल रश्मि, अनिमेष डेहरिया, शशिकांत सिंग आदि साहित्यकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत साहित्यकार शायर भीमसेन शाहिद को दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
