कांग्रेस सेवादल ने हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया
छिन्दवाड़ा उग्र प्रभा -: कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष पंचम अमरोदे ने बताया कि आज कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले जी के निर्देशानुसार राजीव भवन कांग्रेस सेवादल कार्यालय मे हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे सभी वक्ताओ ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर हिंदी भाषा के विकास और वर्तमान स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए हिंदी दिवस को सार्थक रूप प्रदान किया। संगोष्ठी मे प्रदेश सचिव शबाना यास्मीन खान, पार्षद चंद्रभान ठाकरे, लवकेश यादव, पंचम अमरोदे, दीपक घोरसे, तुलसा प्रसाद, प्रशांत खड़क्कार, ऊषा घोघरे, करिश्मा डेहरिया, अखलेश पवार, प्रदीप जोशी आदि ने अपनी बात रखी और कहा कि हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस दिन भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदू भाषा को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा घोषित किया था। भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाया। हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में इस्तेमाल करने के दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हर साल हमें हमारी असली पहचान की याद दिलाता है और देश के लोगों को एकजुट करता है। जहां भी हम जाएँ हमारी भाषा, संस्कृति और मूल्य हमारे साथ बरक़रार रहने चाहिए और ये एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करते है। हिंदी दिवस एक ऐसा दिन है जो हमें देशभक्ति भावना के लिए प्रेरित करता है। हिंदी दिवस हमें यह याद दिलाने का एक छोटा सा प्रयास है कि हिंदी हमारी आधिकारिक भाषा है और बहुत अधिक महत्व रखता है। इस कार्यक्रम के अवसर पर सतीश डेहरिया, राजा गुन्हेरे, अजय नागपुरे, गजेन्द्र इंदौरकर, प्रमोद यादव, नेहा आम्रवंशी, अशोक फरकारे, मुन्ना धुर्वे, अर्जुन निकोसे, संजय खडतकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।