समाजसेवी पार्वती डहेरिया ने पौधारोपित कर व बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर मनाया जन्मोत्सव
सिवनी उग्र प्रभा समाचार - 19 जून 2022 दल सागर हनुमान घाट सिवनी में जन्मोत्सव का आयोजन हर वर्ष की भांति इस साल भी विगत 25 वर्षों से समाज सेवा में कार्यरत हमेशा जरूरतमंदों की सहायिका आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों की शिक्षा में मददगार जन समस्या निवारण संस्थान व मेहरा डेहरिया समाज समिति मध्य प्रदेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष माँ अंजना आध्यात्मिक महिला मंडल की कोषाध्यक्ष भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा सिवनी की उत्क्रष्ट अभिकर्ता श्री राम आदर्श उच्च मा विद्यालय सिवनी की व्याख्याता वरिष्ट समाज सेवी श्रीमती पार्वती डेहरिया ने अपना जन्मोत्सव 19 जून को प्राचीन हनुमान घाट दलसागर में फलदार, छायादार, व औषधीय पौधे पौधारोपित कर वा छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर बहुत ही धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया।
वरिष्ट समाज सेवी श्रीमती पार्वती डेहरिया हमेशा जरूरतमंदों का सहयोग करती हैं व समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपना सम्पर्क नम्बर 7000132382 देकर सिवनी शहर के जिन बच्चों या महिला पुरुषों ने पढ़ाई छोड़ दिये हों ऐसे बच्चों का सर्वे कर आगे की पढ़ाई हेतु प्रेरित कर कक्षा दसवीं की पढ़ाई लगातार करवा रही हैं।साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निःशुल्क सिलाई बुनाई कढ़ाई का प्रशिक्षण भी लगातार जारी है।आज जन्मोत्सव में भी सिवनी जिले निवासियों से आग्रह कर रही है
कि बच्चों को पढ़ने हेतु व महिलाओ को सिलाई प्रशिक्षण हेतु सम्पर्क कर लाभान्वित हों व सभी बच्चे स्वस्थ रहने के लिए पढ़ाई के साथ साथ रुचिकर खेल भी खेलें।साथ ही अपने घर के आसपास स्वस्थ वातावरण निर्मित रखें सभी शुभ अवसरों पर पर्यावरण को बचाने हेतु पेड़ अवश्य लगाएं।
आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति से जन्मोत्सव में चार चांद लगा सर्व श्री हनुमान घाट के संचालक श्री लक्ष्मी कश्यप श्री लोकेंद्र डहेरिया श्री नंदकिशोर चौरसिया गेवेंद्र डहेरिया रंजीता शिववंशी एकता चौरसिया, पूजा मेश्राम सीता यादव रेखा डहेरिया सुनीता डहेरिया ममता नागरे यसोदा डहेरिया अम्रता दुबे,अम्रता बेदी,अनिता प्रजापति,शुभा जायसवाल, निर्मला साहू,सोनम ठाकुर, आदि की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।