उग्रप्रभा समाचार परासिया
मनमोहन बने ब्लाँक अध्यक्ष
मेहरा डेहरिया समाज समिति जिला छिंदवाड़ा की ब्लाक परासिया कार्यकारिणी का गठन जिला पदाधिकारियों और स्थानीय समाजिक जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।बैठक में सर्वप्रथम कोरोना से बचाव विषय पर परिचर्चा आयोजित हुई जिसमें पिछ्ली 2 लहरों के अनुभवों और आज की आवश्यकता के सन्दर्भ में समाजिक जनों ने विचार व्यक्त किये जो बहुत उपयोगी रही। उसके उपरांत ब्लाक मेहरा डेहरिया समाज कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें जिला अध्यक्ष दयानंद डेहरिया , कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र भूषण डेहरिया, जिला सचिव लोकेश डेहरिया,जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार डेहरिया,महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष मन्जुलता डेहरिया युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम बालक डेहरिया के साथ साथ पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनारायण डेहरिया,पूर्व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनीता बम्हनिया भी उपस्थित थी।जिला उपाध्यक्ष राजेश डेहरिया, जिला सह सचिव रमेश डेहरिया जिला संगठन मंत्री शीतल डेहरिया जिला सलाहकार अशोक डेहरिया,
ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष सतीश डेहरिया एवं संतोष डेहरिया ब्लॉक सचिव जगदीश डेहरिया ब्लॉक कोषाध्यक्ष अशोक डेहरिया एवं ब्लॉक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विमल डेहरिया ब्लॉक विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैलाश डेहरिया ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी डेहरिया उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू लता डेहरिया और श्रीमती अन्नपूर्णा डेहरिया बनाए गए