Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Gadgets

जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा बाबा साहब अंबेडकर जयंती मनाई गई धूमधाम से

जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा बाबा साहब अंबेडकर जयंती मनाई गई धूमधाम से



     सिवनी उग्र प्रभा समाचार- जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा भारत रत्न संविधान शिल्पी व आधुनिक भारत के निर्माता  डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती समारोह  डॉ भीमराव अंबेडकर कचहरी चौराहा मे आज संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डहेरिया के नेतृत्व में सभी संगठनों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।संस्थान के  सभी पदाधिकारियों/सदस्यों की गरिमामय उपस्थित में डां अम्बेडकर जी की मूर्ति में माल्यार्पण व वंदन किया गया।जिसमें अन्य सामाजिक, राजनैतिक,शासकीय लोक सेवको की गरिमयी उपस्थिति एवं सभी भाईयों एवं बहनों द्वारा भीम गीत गान के साथ भव्य रैली निकाली गई जिसमें अधिक संख्या में उपस्थित रही। आज के कार्यक्रम में जन समस्या निवारण संस्थान द्वारा उपस्थित आम जनों को तेज गर्मी के चलते शीतल जल पेय किया गया एवं आज कई चौक चौराहों में भी शीतल पेय जल हेतु मिट्टी के घड़े रखे गए आज के कार्यक्रम में संस्थान से जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ट सिवनी श्री श्याम सिंह डहेरिया जी,  श्री भीम डहेरिया श्री जी एस चिंरोजे श्री राजेश डहेरिया  श्री दीन दयाल डहेरिया श्री सन्तोष नागरे जिला प्रभारी श्री केवल डहेरिया प्रदेश संगठन प्रभारी श्रीमती पार्वती डहेरिया श्रीमती ममता नागरे  श्रीमती सुनीता डहेरिया श्रीमती मंजू चिरोंजे जी श्रीमती सरिता डहेरिया सोमिका बरमैया एवं सभी भाई बहिनो की गरिमा मय उपस्थिति में जन्मोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भारत रत्न महापुरुष  पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले समस्त जनों का धन्यवाद आभार।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom