Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Gadgets

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हुए गोपाल सिंह बघेल

 *शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हुए गोपाल सिंह बघेल*

 (सिवनी उग्र प्रभा समाचार) राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान ,शिक्षा मंत्रालय ,भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा से जुड़े शिक्षाविद व अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 10 2022 को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह ,नई दिल्ली में आयोजित किया गया ।इसमें पूरे देश से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जाता है। इस वर्चुअल कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुभाष सरकार ,शिक्षा राज्य मंत्री ,भारत सरकार द्वारा किया गया ।इसमें देश के समस्त प्रदेशों के प्रमुख सचिव, आयुक्त ,संचालक (शिक्षा विभाग) भी सम्मिलित रहे ।जिले के लिये हर्ष का विषय रहा कि श्री गोपाल सिंह बघेल ने अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा उल्लेखनीय कार्य करते हुए नवाचारों के माध्यम से बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिल सके के लिए उत्कृष्ट कार्य किए हैं। जिसे भारत सरकार द्वारा भी समीक्षा  उपरांत सराहना की गई ।इसके परिणाम स्वरूप श्री गोपाल सिंह बघेल को,भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर का राष्ट्रीय इनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यहां यह बात उल्लेखनीय है कि श्री बघेल ने विभिन्न पदों में रहते हुए शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास किया है। श्री गोपाल सिंह बघेल को मिले राष्ट्रीय अवार्ड के लिए शिक्षा से जुड़े समस्त शिक्षक अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom